बिजनेस

अडानी ने इस डील से खींचा हाथ, कोलंबो पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए नहीं लेंगे अमेरिकी फंडिंग

Sri Lankan Port Project: गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने कहा कि श्रीलंकाई बंदरगाह परियोजना के फाइनेंसिंग के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा और इसके लिए अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस ले लिया गया है।

Image

कोलंबो बंदरगाह परियोजना पर अडानी ग्रुप ने बदला मूड

Sri Lankan Port Project: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंकाई बंदरगाह परियोजना के फाइनेंसिंग के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा और इसके लिए अमेरिकी फाइनेंशिंग का अनुरोध वापस ले लिया गया है।

मंगलवार देर शाम एक्सचेंज को दी गई सूचना में ‘अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड’ ने कहा कि परियोजना ‘अगले साल की शुरुआत तक चालू होने की राह पर है।’ उसने कहा कि कंपनी अपनी पूंजी प्रबंधन रणनीति के अनुरूप ‘आंतरिक स्रोतों’ के माध्यम से परियोजना का फाइनेंस करेगी।

कंपनी ने कहा कि उसने 2023 के लिए अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) से फाइनेंसिंग के लिए किया अपना अनुरोध वापस ले लिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article