Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल, 4 कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, 20% तक टूटे शेयर

Adani Group Stocks: गुरुवार के कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। करीब सवा 10 बजे सेंसेक्स 522.80 अंक या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 77,055.58 पर है। वहीं निफ्टी 200.30 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 23,318.20 पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • सेंसेक्स 500 से अधिक अंक गिरा
  • निफ्टी 200 अंक फिसला

Adani Group Stocks: गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। दरअसल अडानी ग्रुप की अडानी ग्रीन एनर्जी और एक अन्य फर्म पर अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए करीब 2236 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगा है। इसके बाद अडानी विल्मर, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप की बाकी कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट है।

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल, 4 कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, 20% तक टूटे शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed