Adani Enterprises: अडानी विल्मर से बाहर होगी अडानी एंटरप्राइजेज, 2 अरब डॉलर से अधिक की डील

Adani Enterprises: अडानी एंटरप्राइजेज लि. ने बयान में कहा कि वह 31.06 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल को बेचेगी। साथ ही न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में बेचेगी। संयुक्त उद्यम में अडानी विल्मर की हिस्सेदारी 43.94 प्रतिशत है।

Adani Enterprises: अडानी समूह ने सोमवार को अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी अडानी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की। उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाला समूह अपनी पूरी हिस्सेदारी सिंगापुर की भागीदार कंपनी विल्मर इंटरनेशनल और खुले बाजार में दो अरब डॉलर से अधिक में बेच रहा है।अडानी एंटरप्राइजेज लि. ने बयान में कहा कि वह 31.06 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल को बेचेगी। साथ ही न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 13 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में बेचेगी। संयुक्त उद्यम में अडानी विल्मर की हिस्सेदारी 43.94 प्रतिशत है। समूह 31.06 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर को 12,314 करोड़ रुपये (305 रुपये प्रति शेयर के भाव पर) पर बेचेगा। इसके अलावा बिक्री पेशकश के तहत शेष हिस्सेदारी बेची जाएगी। कुल सौदा राशि दो अरब डॉलर (करीब 17,100 करोड़ रुपये) से अधिक होगी।

Gautam Adani
Gautam Adani

बयान के अनुसार, ‘‘इसके साथ, अडानी एंटरप्राइजेज अडानी विल्मर लि. से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। अडानी विल्मर में अडानी की तरफ से नामित निदेशक बोर्ड से हट जाएंगे।’’ सौदा 31 मार्च, 2025 से पहले पूरा होने की संभावना है। हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग मुख्य बुनियादी ढांचा कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज लि. (एईएल) की वृद्धि को गति देने के लिए किया जाएगा।

End of Feed