अडानी डिफेंस का बड़ा धमाका: AK-203 राइफल के लिए बनाएगी गोलियां, 5 साल के लिए हुआ करार

AK 203 Rifles Cartridges: अडानी डिफेंस और IRRPL के बीच 5 साल का समझौता हुआ है। इसके तहत अमेठी में बनने वाली AK-203 राइफलों के लिए अडानी डिफेंस भारत में ही गोलियां सप्लाई करेगी।

AK 203 Rifles Cartridges : भारतीय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के साथ एक खास समझौता किया है। यह समझौता 5 साल के लिए हुआ है। इसके तहत अडानी डिफेंस भारत में बनी AK-203 राइफल के लिए स्वदेशी गोलियां (अम्यूनिशन) बनाएगी। ये गोलियां 7.62x39 मिमी आकार की होंगी। इस कदम से भारत की सेना को हथियारों और गोलियों के लिए अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Adani Defence, IRRPL, AK 203 rifles cartridges, ammunition supply, Kanpur ammunition plant, Korwa Amethi factory, Aatmanirbhar Bharat, Indian defence

स्वदेशी AK-203 राइफलों को मिलेगी अडानी डिफेंस की 'मेड इन इंडिया' गोलियां तस्वीर-AI

भारत और रूस की यह साझेदारी क्या है?

साल 2019 में भारत और रूस की सरकारों ने मिलकर IRRPL की शुरुआत की थी। इस कंपनी को बनाने का मुख्य उद्देश्य भारत में ही AK-203 राइफलें तैयार करना है। इस जॉइंट वेंचर में भारत की एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। इसके साथ ही रूस की कलाश्निकोव और रोसोबोरोनेक्सपोर्ट कंपनियां भी इसमें भागीदार हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस कंपनी को राइफल बनाने की जिम्मेदारी दी है। दिसंबर 2021 में सरकार ने 6,01,427 AK-203 राइफलों के निर्माण का करार किया था।

End of Feed