एक्टर रणवीर सिंह ने 3 गुना कीमत पर बेचे अपने दो फ्लैट, हुआ 10.6 करोड़ का मुनाफा

Ranveer Singh Sold Flat: डुप्लेक्स अपार्टमेंट ओबेरॉय एक्सक्विज़िट में मौजूद हैं, जो मुंबई के गोरेगांव पूर्व में एक हाई-एंड रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स है। इन दोनों अपार्टमेंट में से हर एक का एरिया 1,324 वर्ग फुट है और इसमें कुल छह पार्किंग स्लॉट हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रणवीर सिंह ने बेचे दो फ्लैट
  • 4.64 करोड़ के फ्लैट 15.25 करोड़ में बेचे
  • मुंबई के गोरेगांव में हैं मौजूद

Ranveer Singh Sold Flat: बॉलीवुड स्टार अकसर प्रॉपर्टी खरीदते भी हैं और बेचते भी हैं। वे अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देकर भी कमाई करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में दो अपार्टमेंट 15.25 करोड़ रुपये में बेचे हैं। रणवीर ने दोनों अपार्टमेंट को दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदा था। यानी उन्हें 10.61 करोड़ रु का फायदा हुआ।

कहां मौजूद हैं ये डुप्लेक्स

ये डुप्लेक्स अपार्टमेंट ओबेरॉय एक्सक्विज़िट में मौजूद हैं, जो मुंबई के गोरेगांव पूर्व में एक हाई-एंड रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स है। इन दोनों अपार्टमेंट में से हर एक का एरिया 1,324 वर्ग फुट है और इसमें कुल छह पार्किंग स्लॉट हैं।

End of Feed