बिजनेस

ACC Q1 Results:एसीसी का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी घटकर 361 करोड़ रुपये, रेवेन्यू भी घटा

ACC Q1 Results: अदाणी समूह की सीमेंट का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेडने सोमवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के इस नतीजे जारी कर दिए हैं। बीती तिमाही में कंपनी की सीमेंट और क्लिंकर बिक्री नौ फीसदी बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में पहली तिमाही की सबसे अधिक मात्रा है।

Image

एसीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष के नतीजे।

Photo : Twitter

ACC Q1 Results: सीमेंट का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 22.46 फीसदी घटकर 361.40 करोड़ रुपये रह गया। अदाणी समूह की कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के इस नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में एसीसी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 466.14 करोड़ रुपये रहा था।

सीमेंट और क्लिंकर बिक्री नौ फीसदी बढ़ी

आलोच्य अवधि में कंपनी की परिचालन आय मामूली रूप से घटकर 5,154.89 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,201.11 करोड़ रुपये थी। बीती तिमाही में कंपनी की सीमेंट और क्लिंकर बिक्री नौ फीसदी बढ़कर 1.02 करोड़ टन हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में पहली तिमाही की सबसे अधिक मात्रा है।

एसीसी का कुल खर्च

एसीसी का कुल खर्च जून तिमाही में 1.84 फीसदी बढ़कर 4,741.27 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन अवधि में एसीसी लिमिटेड की सीमेंट कारोबार से आय मामूली रूप से घटकर 4,852.26 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,877.63 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की कुल आय मामूली गिरावट के साथ 5,226.61 करोड़ रुपये रही।

अदाणी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीमेंट कारोबार) अजय कपूर ने कहा, ‘‘इस तिमाही का प्रदर्शन हमारी कार्यकुशलता को दर्शाता है। हमारे रणनीतिक निर्णय, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और परिचालन उत्कृष्टता इस वृद्धि को रफ्तार दे रहे हैं।’’

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article