Gold and Silver Rate Today, 20 March 2023: सोना सोमवार को अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंच गया है। सोने की कीमत 1,451 रुपए महंगी होकर 59,671 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले 2 फरवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 58 हजार 882 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी भी 68 हजार के पार निकल गई। सर्राफा बाजार में ये 1477 रुपए महंगी होकर 68250 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। इससे पहले 17 मार्च को एक किग्रा चांदी की कीमत 66,773 हजार रुपए थी।
Gold and Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में चांदी 1477 रुपए महंगी होकर 68250 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।
Today Gold Price (सोने का आज का रेट)
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | 59,671 |
| 23 | 59,432 |
| 22 | 54,659 |
| 18 | 44,753 |
वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही और यह 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,005 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।
तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि, ‘‘मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई में फेडरल रिजर्व कम आक्रामक है। बैंकिंग संकट की लहर ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। इससे सर्राफा में तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 60,000 रुपये से ऊपर के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।’’
