Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 28 April 2023: सोने में पिछले दिन गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 520 रुपये का उछाल देखा गया। वहीं आज इसमें गिरावट का दौर जारी है। आज सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 59,690 पर रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रही है, यह 160 अंक की गिरावट के साथ 73,950 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि पिछले दिन चांदी की कीमत 440 रुपए चढ़कर 75,340 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।
यूएई से छूट के साथ भारत आएगा सोना
वहीं दूसरी ओर सरकार जल्दी ही यूएई से छूट के साथ कम कीमत में 140 मीट्रिक टन सोने का आयात करने की तैयारी कर रही है। ये काम भारत-यूएई आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के तहत किया जाएगा। जिसमें रियायती दर पर सोने के लिए नई सूचना जारी की जाएगी।
मोस्ट फेवर्ड नेशन के तहत 15 प्रतिशत छूट
सीईपीए समझौता पिछले साल एक मई से लागू है। समझौते के मुताबिक, भारत 2023-24 में लागू 1% शुल्क रियायत पर 140 मीट्रिक टन आयात कर सकता है, जो कि मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) दर पर 15 प्रतिशत है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने 2023-24 के लिए टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के लिए आवेदन शुरू किए हैं, जिसकी लास्ट डेट 28 फरवरी, 2023 थी। 23 मार्च, 2023 को प्रारंभिक एक्जिम सुविधा समिति (ईएफसी) की आयोजित की गई बैठक में कम से कम 78 आवेदन प्राप्त हुए थे और जिसमें टीआरक्यू को अस्थायी रूप से मौजूदा दिशानिर्देशों या शर्तों के आधार पर दिया गया था।
