Aaj Ka Sona Bhav 9 April 2023 : 3500 रु के रेट पर भी खरीद सकते हैं सोना, जानिए आज क्या है भाव

पिछले सोने ने नया उच्चतम रिकॉर्ड स्तर छुआ। इससे सोने की कीमत 61000 रु के भी ऊपर निकल गयी। ये रेट 10 ग्राम सोने का है और वो भी 24 कैरेट का। पर आपको बता दें कि इससे बहुत कम कीमत पर भी सोना खरीदा जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने का ताजा रेट है 60623 रु प्रति 10 ग्राम
  • मगर केवल 3500 रु में भी सोना खरीद सकते हैं
  • हालांकि इसकी शुद्धता कम होगी

Aaj Ka Sona Bhav : बीते कारोबारी हफ्ते में सोने के रेट ऑल-टाइम हाई तक गये। सोने ने 61145 रु प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। पर यह इसके 24 कैरेट सोने का रेट है। यानी आपको एक ग्राम सोना 6114 रु में मिलेगा। पर क्या आप जानते हैं कि आप सोना करीब 3500 रु में भी खरीद सकते हैं। जी हां यह सच है। दरअसल सोना कई क्वालिटी में उपलब्ध होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन सी क्वालिटी का सोना आपको 3500 रु में मिल जाएगा।

Latest Rate of Gold

सिर्फ 3546 रु में खरीद सकते हैं गोल्ड

3500 रु के रेट पर खरीद सकते हैं सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट पर सोने के रेट कुल 5 क्वालिटी में दिए जाते हैं। इनमें 999, 995, 916 750 और 585 शामिल हैं। ये नंबर इनकी क्वालिटी के कोड हैं। इनमें 585 वाला सोना सबसे कम शुद्ध (58.5 फीसदी) होता है। इसलिए इसका रेट भी सबसे कम होता है। इसका रेट अंतिम कारोबारी दिन यानी गुरुवार को केवल 35465 रु पर बंद हुआ। ये इसके 10 ग्राम का भाव है। इस तरह इस क्वालिटी का एक ग्राम सोना आपको केवल 3546 रु में मिल सकता है।

End of Feed