8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा गठन और लागू

8th Pay Commission Update: मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन में यह सवाल है कि इसका गठन कब होगा और इसे कब लागू किया जाएगा। व्यय सचिव मनोज गोविल ने इसकी जानकारी दी।

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग का गठन कब होगा? केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इस कदम को मंजूरी दिए जाने के कुछ दिनों बाद ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठने लगा है। इस साल जनवरी में, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते को नए सिरे से निर्धारित करेगा, जिससे संभावित वेतन वृद्धि होगी। एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और केंद्रीय पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनके मूल वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं का आकलन और अपडेट करेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में, व्यय सचिव मनोज गोविल ने 8वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बारे में सवालों का जवाब दिया है।

8th Pay Commission Update

8वें वेतन आयोग पर आया नया अपडेट

8th Pay Commission Update: कब होगा 8वें वेतन आयोग के गठन?

8वें वेतन आयोग के गठन की समयसीमा के बारे में व्यय सचिव मनोज गोविल ने संकेत दिया कि यह दो महीने के भीतर, संभवतः अप्रैल तक हो सकता है। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही, शायद कुछ महीनों में अप्रैल तक हो जाएगा। हमने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीओपीटी से मसौदा संदर्भ शर्तों पर उनके विचार मांगे हैं। एक बार जब हमें उनके विचार और सुझाव मिल जाएंगे, तो टीओआर तैयार किया जाएगा और कैबिनेट से मंजूरी मांगी जाएगी।

End of Feed