8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका, सैलरी में कम बढ़ोतरी के संकेत

8वां वेतन आयोग इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे 1.1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों पर असर पड़ने की उम्मीद है। इनमें केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके परिवार शामिल हैं।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में वृद्धि को लेकर पे कमीशन सदस्यों के साथ कर्मचारियों संगठनों की बैठक जारी है। बैठक के साथ अटकलें भी लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि केंद्र सरकार के कर्मचारी इसके लागू होने और वेतन में बदलाव को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, रिपोर्टों से पता चलता है कि सरकार, कर्मचारी संगठनों की कई मांगों से सहमत नहीं हो सकती है, जिससे इस बार वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीदों कम है।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग के लिए ट्रेड यूनियनों द्वारा उठाई गई मुख्य मांगों में से एक 'फिटमेंट फैक्टर' है, जिसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि यह बदलाव इसलिए जरूरी है ताकि महंगाई और पिछले कुछ सालों में जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण लोगों की खरीदने की क्षमता में आई लगातार गिरावट की भरपाई की जा सके। हालांकि, इस फिटमेंट फैक्टर मानने की उम्मीद काफी कम है। ऐसा इसलिए कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। इस बार इसमें बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। इसलिए वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए लाखों सरकारी कर्मचारियों को निराशा हाथ लग सकती है।

End of Feed