8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग के गठन पर आया सरकार का बयान, कर्मचारियों की उम्मीदें पर क्या बोले मंत्री

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए कहा है कि वह 8वें वेतन आयोग के मामले पर राज्य सरकारों से सक्रिय रूप से सलाह-मशविरा कर रही है। आयोग के गठन की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। जानिए कर्मचारियों की उम्मीदों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा।

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत देते हुए कहा है कि वे 8वें वेतन आयोग के मामले में राज्य सरकारों से सक्रियता से परामर्श कर रहे हैं और इस आयोग के गठन की घोषणा जल्द ही हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के टॉप संगठन, गवर्नमेंट एम्प्लाइज नेशनल कॉन्फेडरेशन (GENC), जो भारतीय मजदूर संघ (BMS) से जुड़ी है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उसने हाल ही में राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन) जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की थी। इस बैठक में 8वें वेतन आयोग के क्रियान्वयन में देरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

8th Pay Commission Update

8वें वेतन आयोग में क्या बोले मोदी सरकार के मंत्री (तस्वीर-istock)

8वें वेतन आयोग की घोषणा इस साल जनवरी में हुई थी, लेकिन तब से इस पर ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। कर्मचारी आयोग के प्रमुख सदस्यों की नियुक्ति और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को लेकर इंतजार कर रहे हैं। 4 अगस्त 2025 को हुई बैठक में GENC ने कई मुद्दे उठाए, जैसे 8वें वेतन आयोग की देरी, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को खत्म करना और पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करना, कोरोना काल में 18 महीनों की DA की बढ़ोतरी की रोकथाम, आदि।

End of Feed