बिजनेस

8th Pay Commission: जल्द आ सकता है 8वां वेतन आयोग, 34560 रु हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी

8th Pay Commission: छठे से 7वें वेतन आयोग में कर्मचारी यूनिट्स ने फिटमेंट फैक्टर 3.68 करने की मांग की थी। मगर इसे 2.57 किया गया। दरअसल फिटमेंट फैक्टर वेतन और पेंशन की कैलकुलेशन में काफी अहम होता है।

Image

अब आएगा 8वां वेतन आयोग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अब आएगा 8वां वेतन आयोग
  • अगले कुछ महीनों में ऐलान संभव
  • 34560 रु होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी

8th Pay Commission: जल्द ही 8वें वेतन आयोग का ऐलान हो सकता है। अगले पांच महीनों में 8वां वेतन आयोग पर घोषणा होने की संभावना है। हालांकि अभी इस पर कोई अपडेट नहीं है। मगर यदि सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करती है तो फिर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रु से बढ़कर 34,560 रु हो जाएगी। वहीं इससे पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा, क्योंकि उनकी पेंशन में इजाफा होगा। दरअसल आम तौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग आता है। इसलिए 2025 में 8वें वेतन आयोग के लागू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

बजट 2025 में हो सकता है ऐलान (Budget 2025)

संभावना है कि सरकार बजट 2025 में 8वें वेतन आयोग पर ऐलान सकती है। बजट में ऐलान के बाद इसे लागू करने कई महीने लगते हैं। जैसे कि 7वें वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में 18 महीने से ज्यादा लग गए थे। वहीं 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू हुआ था।

फिटमेंट फैक्टर पर मिलेगी राहत? (What is Fitment Factor)

छठे से 7वें वेतन आयोग में कर्मचारी यूनिट्स ने फिटमेंट फैक्टर 3.68 करने की मांग की थी। मगर इसे 2.57 किया गया। दरअसल फिटमेंट फैक्टर वेतन और पेंशन की कैलकुलेशन में काफी अहम होता है।

बढ़ गया महंगाई भत्ता (DA Hike 2024)

इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने जुलाई-दिसंबर के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया है। इसमें 3% की बढ़ोतरी की गई है। इससे DA बढ़कर 53% हो गया है। वहीं पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) बढ़ा है।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू है। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा। दिवाली से पहले ये बड़ा ऐलान है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article