बिजनेस

8th Pay Commission: लेवल 1 से लेवल 10 तक, मूल वेतन में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी, जानें डिटेल

8th Pay Commission Minimum Basic Salary: आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद चर्चा है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 2.86 हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो जानिए वेतन लेवल 1 से लेवल 10 तक कितनी न्यूनतम वेतन हो जाएगा।

Image

आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी, यहां जानिए (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission Minimum Basic Salary: आठवां वेतन आयोग का गठन होने वाला है। इससे पहले चर्चा तेज है कि कितनी सैलरी बढ़ेगी। इसको लेकर 7वें वेतन आयोग पर भी गौर करना जरुरी होगा। सातवें वेतन आयोग ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 पर सेट करके न्यूनतम मूल वेतन को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया था। फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है जिसे अपडेटेड पे मैट्रिक्स के तहत नए वेतन का निर्धारण करने के लिए वर्तमान मूल वेतन पर लागू किया जाता है। आमतौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 2.86 हो जाएगा, जिससे न्यूनतम मूल वेतन 51,480 रुपये हो सकता है। जो वर्तमान 18,000 रुपये से 186% अधिक है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई कटौतियों और अन्य समायोजनों के परिणामस्वरूप वास्तविक वेतन वृद्धि थोड़ी कम हो सकती है। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की अपेक्षा से काफी कम फिटिंग फैक्टर स्वीकार कर सकती है। आइए जानते हैं कि अगर 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो लेवल 1 से लेकर लेवल 10 तक कितनी वेतन वृद्धि हो सकती है।

8th Pay Commission: लेवल 1 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 1 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपये है। रिपोर्टों के मुताबिक अगर लेवल 1 सरकारी कर्मचारियों को 33,480 रुपये का वेतन संशोधन मिलता है तो मूल वेतन बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 2 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 2 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 19900 रुपये का वेतन मिलता है। अनुमान के मुताबिक लेवल 2 सरकारी कर्मचारियों के लिए मूल वेतन 37,014 रुपये बढ़कर 56,914 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 3 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 3 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 21,700 रुपये मूल वेतन मिलता है। रिपोर्टों के मुताबिक लेवल 3 के सरकारी कर्मियों को 40,362 रुपये का वेतन संशोधन मिलेगा, जिससे उनका मूल वेतन 62,062 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 4 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 4 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 25,500 रुपये मासिक मूल वेतन मिलता है। अनुमान के मुताबिक लेवल 4 के सरकारी कर्मियों को 47,430 रुपये का वेतन संशोधन मिलेगा, जिससे उनका मूल वेतन 72,930 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 5 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 5 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 29,200 रुपये मूल वेतन मिलता है। आठवें वेतन आयोग में लेवल 5 के सरकारी कर्मचारियों को 54,312 रुपये का वेतन वृद्धि मिलेगी तो उनका मूल वेतन 83,512 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 6 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 6 के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 35,400 रुपये का वेतन मिलता है, अगर आठवें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो लेवल 6 के सरकारी कर्मचारियों को 65,844 रुपये का वेतन मिल सकता है, जिससे मूल वेतन 1,01,244 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 7 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 7 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 44,900 रुपये का वेतन मिलता है। स्तर 7 के सरकारी कर्मचारियों को 83,514 रुपये का वेतन में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका मूल वेतन 1,28,414 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 8 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 8 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 47,600 रुपये मिलता है। लेवल 8 के सरकारी कर्मचारियों को 88,536 रुपये की वेतन वृद्धि मिलेगी; इससे उनका मूल वेतन 1,36,136 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 9 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 9 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 53,100 रुपये मूल वेतन मिलता है। लेवल 9 के सरकारी कर्मचारियों को 98,766 रुपये की वेतन वृद्धि मिलेगी, जिससे उनका मूल वेतन 1,51,866 रुपये हो जाएगा।

8th Pay Commission: लेवल 10 सैलरी

7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 10 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 56,100 रुपये का वेतन मिलता है। लेवल 10 के सरकारी कर्मचारियों को 1,04,346 रुपये का वेतन संशोधन मिलेगा, जिससे मूल वेतन 1,60, 446 रुपये हो जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article