8वां वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने दी ये मंजूरी, इतने महीने में रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कैबिनेट ने जनवरी में आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी, आज मोदी कैबिनेट ने उसके terms of reference को मंजूरी दी। आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। इससे करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कैबिनेट ने जनवरी में आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी आज मोदी कैबिनेट ने उसके terms of reference को मंजूरी दी। वेतन आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें 01 जनवरी 2026 से लागू किया जाना अपेक्षित है।

8th Pay Commission, 8th Pay Commission Update

आठवें वेतन आयोग पर गुड न्यूज (तस्वीर-istock)

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से कहा कि इस आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी होंगी। यह आयोग सरकार को एक अंतरिम रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगा। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की तारीख के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि विशिष्ट तारीख अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद ही तय की जाएगी, लेकिन संभावना है कि यह एक जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।

End of Feed