बिजनेस

8th Pay Commission Update: गठन से पहले 'वेतन से पेंशन तक' NC-JCM ने तैयार किया कॉमन मेमोरेंडम, जानें इसमें हैं क्या-क्या

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसके गठन का इंतजार है। इसी बीच केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नेशनल काउंसिल–ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने अपनी मांगों को लेकर एक कॉमन मेमोरेंडम सौंपने का फैसला किया। जानें क्या है उनकी मांगे।

Image

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की ये हैं मांगे (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग के औपचारिक गठन से पहले, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नेशनल काउंसिल–ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने एक सांझा ज्ञापन (Common Memorandum) तैयार करने का फैसला लिया है। यह ज्ञापन जून में 13 सदस्यीय समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा जिसकी अध्यक्षता एनसी-जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा करेंगे। ज्ञापन में क्या शामिल होगा, नीचे जानिए।

8th Pay Commission: इस ज्ञापन में होंगी ये प्रमुख मांगें

  • फिटमेंट फैक्टर (fitment factor)
  • न्यूनतम वेतन (minimum wage)
  • संशोधित वेतनमान (revised pay scales)
  • भत्ते (allowances)
  • अग्रिम भुगतान (advances pay)
  • पदोन्नति नीतियां (promotion policies)
  • पेंशन लाभ (pensionary benefits)
  • इसमें संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (MACP) योजना, जो सेवा अवधि के आधार पर वित्तीय उन्नयन तंत्र है, इनपुट भी शामिल होंगे।

8th Pay Commission: कौन बना रहा है ज्ञापन

इस ज्ञापन को तैयार करने वाली समिति में प्रमुख कर्मचारी संघों के सदस्य होंगे जैसे:-

  • ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF)
  • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमें (NFIR)
  • ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन
  • कर्मचारियों के अन्य प्रमुख संगठन

मिश्रा की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान कमिटी के गठन को अंतिम रूप दिया गया और इसमें एनएफआईआर के महासचिव एम राघवैया ने भाग लिया।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की पृष्ठभूमि

जनवरी में केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इसकी आधिकारिक घोषणा और चेयरमैन/सदस्यों की नियुक्ति जल्द होने की उम्मीद है। आयोग हर 10 वर्षों में एक बार वेतन और पेंशन स्ट्रक्टर्स की समीक्षा करता है। 7वां वेतन आयोग वर्ष 2014 में गठित हुआ था और इसे जनवरी 2016 से लागू किया गया था।

8th Pay Commission Salary: फिटमेंट फैक्टर को लेकर उम्मीदें

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिससे न्यूनतम वेतन ₹7,000 से ₹18,000 हो गया था। इस बार NC-JCM ने सभी वेतन बैंड के लिए समान फिटमेंट फैक्टर की मांग की है ताकि कर्मचारियों के बीच समानता बनी रहे। इस साल की शुरुआत में एनडीटीवी प्रॉफिट के साथ चर्चा में, एनसी-जेसीएम सदस्यों ने सभी वेतन बैंडों में एक समान फिटमेंट फैक्टर की वकालत की।

8th Pay Commission Salary: संभावित वेतन वृद्धि

गोल्डमैन सैक्स समेत बाजार विश्लेषकों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर औसतन ₹14,000 से ₹19,000 की वेतन वृद्धि हो सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article