बिजनेस

800 साल पुराने भारतीय हीरे की होगी नीलामी, 127 करोड़ है कीमत, कोहिनूर से भी रोचक है इतिहास

एक बहुत ही नायाब हीरे की नीलामी होने जा रही है। इस हीरे की कीमत 127 करोड़ रु तक हो सकती है। इसका इतिहास कोहिनूर हीरे भी पुराना है।

Image

सबसे पुराने हीरे की नीलामी

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रोलिटी ऑफ इंडिया है सबसे पुराना हीरा
  • 12वीं सदी का है हीरे का इतिहास
  • नीलाम होने जा रहा ये नायाब हीरा

Briolette of India : अकसर दुनिया भर में कुछ खास और महंगी चीजों की नीलामी होती है। इनमें पेंटिंग, पुराने सिक्के या करेंसी नोट शामिल होते हैं। ऐसी ही एक और नीलामी होने जा रही है। इस नीलामी में कुछ नायाब ज्वेलरी और हीरे की नीलामी होगी। जो हीरा नीलामी में रखा जाएगा, वो दुनिया का सबसे पुराना हीरा है। आगे जानिए इस नीलामी की डिटेल।

ये है बहुत खास हीरा

ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज जीनेवा में एक नीलामी आयोजित करने जा रही है। जिसमें BRIOLETTE OF INDIA (ब्रोलिटी ऑफ इंडिया) नाम के हीरे की भी नीलामी होगी। क्रिस्टीज के अनुसार इस हीरे की कीमत 127 करोड़ रु (14 मिलियन स्विस फ्रैंक) तक हो सकती है। बता दें कि ये हीरा 90.36 कैरेट का है।

Oldest Diamond

127 करोड़ रु हो सकती है कीमत

क्या है हीरे का इतिहास

ब्रोलिटी ऑफ इंडिया हीरे का इतिहास बहुत पुराना है। पुराने इतिहास के मामले में ये कोहिनूर हीरे को भी मात देता है। नेचुरल डायमंड्स के अनुसार इस हीरे का इतिहास 12वीं सदी का है। ब्रोलिटी हीरा एक रंगहीन यानी बिना रंग वाला डी-कलर टाइप हीरा है। माना जाता है कि इस हीरे ऑरिजिन भारत का है।

Many Jewellery will be auctioned

कई ज्वेलरी की नीलामी होगी

दो बार खोया ये हीरा

इस हीरे की खास बात यह भी है कि ये दो बार खोया। मगर इसे फिर से ढूंढ लिया गया। क्रिस्टीज के अनुसार इस हीरे को 1947 में एक महाराजा ने खरीदा था। बाद में 1967 में ये हीरा Heidi Horten के पास आ गया, जिनके कुछ और भी गहनों की नीलामी की जाएगी।

Christie's Auction

अगले हफ्ते होगी नीलामी

कौन हैं Heidi Horten

Heidi Horten का देहांत पिछले साल ही हुआ है। वे एक ऑस्ट्रेलिन अरबपति और आर्ट कलेक्टर थीं। फोर्ब्स के अनुसार मई 2020 में उनकी संपत्ति 3 अरब डॉलर थी। ये नीलामी कई दिन चलेगी और इसे The World of Heidi Horton collection नाम दिया गया है।

इनकी भी होगी नीलामी

  • सेट ऑफ सफायर एंड डायमंड ज्वेलरी
  • सफायर एंड डायमंड ईयरिंग्स
  • डायमंड नेकलेस
  • जेडाइट एंड डायमंड रिंग
  • बुलगारी एमराल्ड एंड डायमंड नेकलेस

क्या होगा पैसों का

इस नीलामी से आने वाले पैसा Horten द्वारा शुरू की गई एक चैरिटेबल फाउेंडेशन रो दिया जाएगा। बता दें कि नीलामी में और भी कई बेशकीमती चीजों की नीलामी होगी। इनकी जानकारी आप इस लिंक पर जाकर ले सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article