8th Pay Commission: बजट में 8 वें वेतन आयोग पर हो सकता है ऐलान ! कर्मचारी संघ ने भेजा प्रस्ताव

8th Pay Commission: ऐसी संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 8 वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान कर सकती हैं। इसके पहले पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की अगुआई में सातवें वेतन आयोग का गठन हुआ था और उसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हुईं थी।

8th Pay Commission: लंबे समय से 8 वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट खुशखबरी ला सकता है। असल में केंद्र सरकार कर्मचारी संघ ने कैबिनेट सचिव को 8 वें वेतन आयोग के लिए प्रस्ताव भेजा है। चूंकि हर 10 साल वेतन आयोग का गठन होता है और उसकी अवधि 2024 में ही पूरी हो रही है। इसके अलावा आर्थिक जगत से लेकर उद्योग जगत के लोग इस बार मांग बढ़ाने वाले बजट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि सरकार 6 जुलाई को कर्मचारी संघ द्वारा लिखे पत्र के संबंध में, बजट में कोई अहम ऐलान कर सकती है।

8th Pay Commission, 7th Pay Commission, Demand for formation of 8th Pay Commission

आठवां वेतन आयोग के गठन की मांग

क्या हो सकता है ऐलान

इस बात की संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 8 वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान कर सकती है। मनी कंट्रोल की किपोर्ट के अनुसार 8वें वेतन आयोग का प्रपोजल मोदी सरकार को भेजा गया है। अगर ऐसा होता है तो वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेसिक वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य भत्तों की समीक्षा करेगा। और उसके बाद आधार पर वेतन बढ़ोतरी की सिफारिश करेगा।

End of Feed