DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ोतरी में क्यों हो रही है देरी, कब आएगा गुड न्यूज, कितनी हो सकती है वृद्धि?

DA Hike News, DR Hike, Dearness Allowance Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

DA Hike News, DR Hike, Dearness Allowance Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का फैसला अभी नहीं हुआ है। होली से पहले बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब सूत्रों के मुताबिक खबरें आ रही हैं कि सरकार इस पर कभी भी मुहर लगा सकती है और सरकारी प्रक्रियाओं और वित्तीय मंजूरियों के चलते इस फैसले में समय लग गया। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता न केवल वेतन में बढ़ोतरी लाएगा बल्कि महंगाई से भी कुछ राहत देगा। हालांकि इस बार बढ़ोतरी पिछले सालों के मुकाबले कम रहने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों की उम्मीदें थोड़ी कम हो सकती हैं। अब सबकी निगाहें सरकार पर टिकी हैं कि यह फैसला कब और किस रूप में आता है!

Dearness Allowance, DA hike, DA hike

महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी में देरी क्यों?

DA Hike: कब होगी डीए में बढ़ोतरी?

उम्मीद है कि सरकार अगली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है, जो अगले हफ्ते हो सकती है। मंजूरी मिलने के बाद बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन मिलने पर जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है।

End of Feed