7th Pay Commission: सैलरी बाद में बढ़ेगी, पहले दिया जाएगा प्रमोशन, इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

7th Pay Commission Promotion: रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी हो गई है। इतना ही नहीं प्रमोशन से जुड़े सर्विस पीरियड में भी रिवीजन हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • दिया जाएगा प्रमोशन
  • फिर बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission Promotion: केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Govt Employees) को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) या डीए (DA) में साल में दो बढ़ोतरी होती है। जल्द ही एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया जा सकता है। मगर डीए बढ़ने से पहले ही केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है, जो कि प्रमोशन से जुड़ी है। ये खुशखबरी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के कर्मचारियों के लिए आई है। उनके प्रमोशन का ऐलान हो गया है।

क्या है लेटेस्ट अपडेट

रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी हो गई है। इतना ही नहीं प्रमोशन से जुड़े सर्विस पीरियड में भी रिवीजन हो गया है।

End of Feed