7th Pay Commission Promotion: केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Govt Employees) को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) या डीए (DA) में साल में दो बढ़ोतरी होती है। जल्द ही एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया जा सकता है। मगर डीए बढ़ने से पहले ही केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी खबर आई है, जो कि प्रमोशन से जुड़ी है। ये खुशखबरी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के कर्मचारियों के लिए आई है। उनके प्रमोशन का ऐलान हो गया है।
क्या है लेटेस्ट अपडेट
रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी हो गई है। इतना ही नहीं प्रमोशन से जुड़े सर्विस पीरियड में भी रिवीजन हो गया है।
कितना चाहिए अनुभव
प्रमोशन के लिए अलग-अलग लेवल पर अलग-अलग एक्सपीरियंस जरूरी है। लेवल 1 से 2 के लिए तीन साल, 2 से 3 के लिए 3 साल, लेवल 2 से 4 के लिए 3 से 8 साल और आगे बढ़ते-बढ़ते लेवल 17 तक के कर्मचारियों के पास 1 साल से 12 साल का अनुभव जरूरी है, तब ही उन्हें प्रमोशन मिलेगा।
सभी लेवल में जो प्रमोशन है, उसके मानदंड भी अलग हैं। अनुमान है कि कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रमोशन मिल सकता है, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।
महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा
वहीं सरकार अभी इस साल दूसरी ओर महंगाई भत्ता भी बढ़ाएगी। इसका ऐलान जल्द किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होनी तय है।
