सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% से बढ़कर 64% हो सकता है महंगाई भत्ता, समझें कैलकुलेशन

7th Pay Commission DA Hike: जुलाई 2026 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4% की बढ़ोतरी संभव है। अगर सितंबर में घोषणा होती है तो कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी मिलेगा।

7th Pay Commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जुलाई 2026 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का आंकड़ा जारी कर दिया है, जो 1.3 अंक बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया है। हालांकि, जुलाई साइकिल के लिए डीए की गणना जून 2026 तक के पिछले 12 महीनों के आंकड़ों पर आधारित होती है, जो पहले ही पूरे हो चुके हैं। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

7th Pay Commission, Dearness Allowance hike, DA calculation formula, AICPI IW July 2026, central government employees

फेस्टिवल सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट! (तस्वीर-AI)

सितंबर में हो सकती है बढ़ोतरी की घोषणा

आमतौर पर जुलाई साइकिल के महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर महीने में किया जाता है, हालांकि कभी-कभी इसमें अक्टूबर तक की देरी भी देखी गई है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि सरकार सितंबर में ही इस बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। अगर घोषणा सितंबर में होती है, तो कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त, यानी दो महीनों का बकाया (एरियर) उनके सितंबर महीने के वेतन के साथ जोड़कर मिलेगा। इससे पहले जनवरी 2026 के डीए की घोषणा अप्रैल महीने में की गई थी, जिसमें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

End of Feed