बिजनेस

7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! दिवाली से पहले इतना DA बढ़ाने की प्लानिंग? जानिए डिटेल

7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार दिवाली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

Image

दिवाली से पहले बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (तस्वीर-canva)

7th Pay Commission: मोदी सरकार दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। पहले यह बताया गया था कि केंद्र सरकार 9 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि अब यह संकेत दिया गया है कि आधिकारिक घोषणा दिवाली समारोह के करीब आ सकती है। त्योहार से कुछ दिन पहले होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर फैसला अंतिम रूप दिया जा सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा बोनस मिलने की संभावना है क्योंकि सरकार 3% महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। आधिकारिक घोषणा दिवाली समारोह के करीब आ सकती है, जो 31 अक्टूबर को निर्धारित है।

साल में 2 बार बढ़ता है डीए

महंगाई भत्ते (डीए) की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है, जो रिटेल प्राइस उतार-चढ़ाव को ट्रैक करता है और इसे साल में दो बार संशोधित किया जाता है। डीए में बढ़ोतरी का मतलब सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ वेतन है, ऐसे समय में जब महंगाई दर लोगों को प्रभावित कर रही हैं।

डीए बढ़कर हो जाएगा 53 प्रतिशत

वर्तमान में डीए 50% है लेकिन अगर सरकार इस स्कीम के साथ आगे बढ़ती है तो नई दर 1 जुलाई 2024 से 53% तक जा सकती है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होने की संभावना है और कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों का एरियर भी मिलेगा।

हिमाचल ने 4 प्रतिशत बढ़ाया डीए

पिछले साल सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने दशहरा से ठीक पहले अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही 4% डीए बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया है। इससे राज्य के 1.80 लाख कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article