5 साल में 6846 % का रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

GTV Engineering Limited: कंपनी ने बताया है कि अब उसके 10 रुपये के एक शेयर को तोड़कर 2 रुपये के 5 शेयर में बदला जाएगा। इसके साथ ही, कंपनी अपने शेयरधारकों को 1 के बदले 2 बोनस शेयर भी देगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2025 तय की गई है।

GTV Engineering Limited, जो इंजीनियरिंग क्षेत्र की तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी है, उसने अपने निवेशकों को एक साथ दो बड़ी सौगात दी हैं। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट (शेयर विभाजन) और बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक ने नया 52 वीक हाई छू लिया। यह फैसला निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Bonus share

Pic Credit: iStock

क्या है कंपनी का स्टॉक स्प्लिट और बोनस प्लान?

कंपनी ने बताया है कि अब उसके 10 रुपये के एक शेयर को तोड़कर 2 रुपये के 5 शेयर में बदला जाएगा। इसके साथ ही, कंपनी अपने शेयरधारकों को 1 के बदले 2 बोनस शेयर भी देगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2025 तय की गई है। यानी अगर आपके पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर हैं, तो आप इन दोनों सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed