करोड़पतियों को रास नहीं आ रहा भारत, इन देशों में जाकर बस सकते हैं 6500 रईस

Millionaires Leaving India: ऑस्ट्रेलिया वो देश है, जहां 2023 में सबसे अधिक करोड़पति पहुंच सकते हैं। पिछले साल 3,800 के मुकाबले इस साल वहां 5,200 करोड़पति पहुंच सकते हैं। जबकि यूएई 2022 में 5,200 करोड़पति पहुंचे थे, जबकि इस साल 4,500 नए करोड़पति वहां जाकर बस सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6500 रईस छोड़ सकते हैं भारत
  • ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सिंगापुर जा सकते हैं
  • चीन से 13500 करोड़पति निकल सकते हैं

Millionaires Leaving India: 2023 के दौरान 6,500 उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति या हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) भारत छोड़ कर जा सकते हैं। हालांकि ये पिछले साल के 7,500 करोड़पतियों के देश छोड़ने से थोड़ा कम आंकड़ा होगा। अमीर लोगों के अपना देश छोड़ने के मामले में चीन पहले नंबर पर है। चीन के बाद भारत का ही नंबर आता है।

Millionaires Leaving India

भारत छोड़ रहे करोड़पति

चालू वर्ष के दौरान, चीन से 13,500 करोड़पति देश छोड़ कर जा सकते हैं, जबकि 2022 में 10,800 चाइनीज करोड़पतियों ने अपना देश छोड़ा था। इस मामले में ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है, जहां से 3,200 एचएनआई निकल सकते हैं। पिछले वर्ष में ब्रिटेन से 1,600 करोड़पति निकल गए थे। करोड़पति, या एचएनआई, वे हैं जिनके पास 1 मिलियन डॉलर (8.22 करोड़ रु) या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति है।

End of Feed