बिजनेस

Airports: आने वाले 5 सालों में बनेंगे 50 एयरपोर्ट, सिविल एविएशन मंत्री ने की घोषणा

सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार आने वाले समय में 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाने के बारे में विचार कार रही है। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ इस एक फैसले से रोजगार का सृजन भी बढ़ेगा। सिविल एविएशन मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया मुख्यालय पर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही।

Image

आने वाले 5 सालों में बनेंगे 50 एयरपोर्ट, सिविल एविएशन मंत्री ने की घोषणा

Photo : iStock

सिविल एविएशन मंत्री के राममोहन नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार का इरादा अगले पांच साल में 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे विकसित करने का है। नायडू ने देश की हवाई अड्डा पारिस्थितिकी को और विकसित करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

20 वर्षों में 200 हवाई अड्डे

सिविल एविएशन मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया मुख्यालय पर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डों को विकसित करने का है। यह संख्या अगले 20 वर्षों में 200 अतिरिक्त हवाई अडडों तक हो जाने की उम्मीद है।

5 साल में दोगुनी हो जाएगी यात्रियों की संख्या

नरेन्द्र मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में देश के भीतर हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 157 हो गई है। नायडू ने हवाई अड्डा पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने की जरूरत पर भी बल दिया जो रोजगार सृजन और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इस अवसर पर सिविल एविएशन सचिव वुमलुनमंग वुअल्नम ने कहा कि देश में हवाई यात्रियों की संख्या अगले पांच साल में दोगुनी होने की उम्मीद है। पिछले साल यह संख्या 22 करोड़ रही थी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article