बिजनेस

Tata Tech और IREDA समेत 5 कंपनियां अगले सप्ताह ला रहीं IPO, पब्लिक इश्यू से जुटाएंगी 7,300 करोड़ रु

Upcoming IPO: नवंबर में कंपनियों के आईपीओ (IPO) में तेजी रहने के बीच अगले सप्ताह टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) समेत पांच कंपनियां आईपीओ के जरिए 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO
  • टाटा टेक का आईपीओ भी आएगा
  • इरेडा भी ला रही पब्लिक इश्यू

Upcoming IPO: नवंबर में कंपनियों के आईपीओ (IPO) में तेजी रहने के बीच अगले सप्ताह टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) समेत पांच कंपनियां आईपीओ के जरिए 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।

आईपीओ लाने वाली इन कंपनियों में टाटा टेक्नोलॉजीज और इरेडा के अलावा फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया (Gandhar Oil Refinery India) भी शामिल हैं।

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)

इसका आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 475 रु से 500 रु पर है। इसका आईपीओ 3042.5 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 30 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 30 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA)

इसका आईपीओ 21 नवंबर को खुलकर 23 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 30 रु से 32 रु पर है। इसका आईपीओ 2150.21 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 460 शेयरों की है।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services)

इसका आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 133 रु से 140 रु पर है। इसका आईपीओ 1092.26 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 107 शेयरों की है।

फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries)

इसका आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 288 रु से 304 रु पर है। इसका आईपीओ 593 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 49 शेयरों की है।

गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया (Gandhar Oil Refinery India)

इसका आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 160 रु से 169 रु पर है। इसका आईपीओ 500.69 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 88 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article