5 साल में 3784% रिटर्न, ₹400 का हुआ ₹10 स्टॉक, अब मिल रहा 1:4 शेयर का बोनस

शेयर मार्केट में सबसे बड़ा आकर्षण ऐसे स्टॉक्स होते हैं, जो लगातार शानदार रिटर्न देते रहते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक अब 1:4 बोनस दे रहा है। यानी रिकॉर्ड डेट से पहले जिनके पास ये शेयर होंगे, उन्हें प्रत्येक शेयर पर 4 शेयर मिलेंगे।

Multibagger Pharma Stock: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचते हैं। स्मॉलकैप फार्मा कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने भी पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी 1:4 बोनस शेयर जारी करने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है।

Multibagger offering Bonus

मल्टीबैगर स्टॉक में मिल रहा बोनस

9 मार्च तय हुई रिकॉर्ड डेट

Cupid Bonus Share 2026 के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 9 मार्च तय की है। क्यूपिड लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी में बताया है कि 29 जनवरी को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने के लिए 9 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। इसके साथ ही बताया है कि कंपनी 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 4 एक्स्ट्रा शेयर दिए जाएंगे। मसलन, किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट से पहले 1000 शेयर हैं, तो बोनस इश्यू के बाद उसके पास कुल 5000 शेयर हो जाएंगे। बोनस शेयर का अलॉटमेंट 10 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

End of Feed