Demat Accounts: शेयर बाजार में बढ़ी भारतीयों की रुचि, अक्टूबर में खुले 35 लाख नए डीमैट खाते, कुल संख्या पहुंची 17.9 करोड़

Demat accounts: अक्टूबर में ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जोरोधा के ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 1.2 प्रतिशत की बढ़कर 81 लाख हो गई है, जबकि बाजार हिस्सेदारी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.5 प्रतिशत रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में बढ़ रही भारतीयों की रुचि
  • अक्टूबर में 35 लाख नए डीमैट खाते खुले
  • कुल डीमैट खातों की संख्या पहुंची 17.9 करोड़

Demat Accounts: भारत में शेयर बाजार का चलन बढ़ने के कारण डीमैट खातों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 17.9 करोड़ हो गई है, जो कि सितंबर में 17.5 करोड़ थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर में 35 लाख नए डीमैट खाते खुले हैं। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक हर महीने औसत 39 लाख डीमैट खाते खुले हैं। बीते चार महीने में यह पहला मौका है, जब किसी नए डीमैट खातों की संख्या 40 लाख से कम रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मासिक आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़कर 4.89 करोड़ हो गई है।

35 lakh new demat accounts opened

35 लाख नए डीमैट खाते खोले गए

ये भी पढ़ें -

End of Feed