Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में तीन आईपीओ (IPO) आने वाले हैं। ये तीनों ही आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगें। इनमें से दो आईपीओ अगले कारोबारी हफ्ते में ही बंद होंगे। जबकि एक आईपीओ उससे हफ्ते तक चलेगा।
अगले सप्ताह में आने वाले 3 आईपीओ
जो 3 आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे, उनमें सनगार्नर एनर्जीस (Sungarner Energies), एयरफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) शामिल हैं। आगे जानिए इन तीनों ही आईपीओ की डिटेल।
सनगार्नर एनर्जीस
सनगार्नर एनर्जीस का आईपीओ 21 अगस्त को खुलेगा और 23 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 5.31 करोड़ रु है, जबकि इश्यू में शेयरों के लिए 83 रु का रेट तय किया गया है। आपको आईपीओ में कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने की अनुमति होगी। यानी आईपीओ में शेयरों की लॉट 1600 शेयरों की है।
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 22 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 351 करोड़ रु है, जबकि इश्यू में शेयरों के लिए 102-108 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। आपको आईपीओ में कम से कम 130 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने की अनुमति होगी। यानी आईपीओ में शेयरों की लॉट 130 शेयरों की है।
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया
इस कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 28 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ का साइज 293.28 - 308.88 करोड़ रु तक का हो सकता है, जबकि इश्यू में शेयरों के लिए 94-99 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। आपको आईपीओ में कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करने की अनुमति होगी। यानी आईपीओ में शेयरों की लॉट 150 शेयरों की है।
कितना है जीएमपी
अभी इनमें से किसी कंपनी का भी जीएमपी (GMP) यानी ग्रे प्रीमियम मार्केट (Grey Market Premium) सामने नहीं आया है। जीएमपी से शेयर के ग्रे मार्केट के प्राइस के अनुमान लगता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी 3 आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
