बिजनेस

IPO Market: खुल गए 3 और IPO, चेक करें सभी का प्राइस बैंड और GMP

3 IPO Issues Open: फ्लेयर राइटिंग का आईपीओ भी 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 288 रु से 304 रु है, जबकि आईपीओ से कंपनी 593 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 49 शेयरों की है। इसका जीएमपी 60 रु का है।

Image

3 आईपीओ इश्यू खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टेक का आईपीओ खुला
  • 3 और आईपीओ में निवेश का मौका
  • सभी का जीएमपी चल रहा पॉजिटिव

3 IPO Issues Open: बुधवार से टाटा टेक (Tata Tech) के अलावा तीन और आईपीओ (IPO) निवेश के लिए खुल गए हैं। इनमें फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। आगे जानिए इन तीनों कंपनियों के ग्रे-मार्केट प्रीमियम या जीएमपी (GMP) समेत बाकी डिटेल।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services)

इसका आईपीओ आज खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 133 रु से 140 रु है। इसका आईपीओ साइज 1092.26 करोड़ रु का है। जबकि लॉट साइज 107 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इतने शेयरों में आवेदन करना होगा। आईपीओवॉच के अनुसार इसका जीएमपी 5 रु है, जो ग्रे मार्केट में कोई शेयर कितने प्रीमियम पर है ये दर्शाता है। जीएमपी शेयर की लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries)

इसका आईपीओ भी 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 288 रु से 304 रु है, जबकि आईपीओ से कंपनी 593 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज 49 शेयरों की है। इसका जीएमपी 60 रु का है।

गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया (Gandhar Oil Refinery India)

इसका आईपीओ भी आज से 22 नवंबर से 24 नवंबर तक के लिए खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 160 रु से 169 रु है। आईपीओ साइज 500.69 करोड़ रु का है। वहीं लॉट साइज 88 शेयरों की है। इसका जीएमपी 55 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article