DA Hike 2026 : केंद्र के करोड़ों कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से साल में दो बार महंगाई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाया जाता है। अप्रैल 2026 के AICPI-IW डेटा के आधार पर कर्मचारियों को DA हाइक की उम्मीद है।
महंगाई के आंकड़ों के आधार पर बढ़ेगा डीए
अप्रैल के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद
Labour Bureau की तरफ से जारी अप्रैल 2026 के AICPI IW आंकड़ों में इंडेक्स बढ़कर 149.9 पहुंच गया है, जो मार्च में 149.1 था। महंगाई दर भी 4.27% से बढ़कर 4.46% हो गई। यही डेटा अब जुलाई 2026 के DA हाइक को लेकर चर्चाओं का बड़ा कारण बन गया है। उम्मीद है जून में केंद्र सरकार की तरफ से DA Hike का ऐलान कर दिया जाएगा। महंगाई के आंकड़ों लिहाज से देखें, तों केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3% तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो DA 60% से बढ़कर 63% पहुंच जाएगा।
कैसे तय होता है DA?
केंद्र सरकार की तरफ से साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधार पिछले 12 महीनों का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) औसत होता है। जुलाई 2026 के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़े जोड़े जाएंगे। अभी तक अप्रैल 2026 तक का डेटा सामने आया है और औसत 147.51 पहुंच चुका है। अभी तक के आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए, तो DA में 3% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।
कर्मचारियों की सैलरी पर कितना असर?
अगर DA 60% से बढ़कर 63% होता है तो कर्मचारियों की सैलरी पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। मसलन लेवल-5 के एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 29,200 रुपये है, तो उसे हर महीने करीब 876 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। सालाना आधार पर यह रकम 10 हजार रुपये से ज्यादा बैठती है।
दो महीने के आंकड़े बाकी
फिलहाल DA को लेकर कोई अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। क्योंकि, मई और जून 2026 के AICPI-IW डेटा अभी नहीं आया है। इस डेटा के आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। इसके बाद केंद्र सरकार और कैबिनेट की मंजूरी से DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा। अगर अगले दो महीनों में महंगाई ज्यादा नहीं घटती है तो 3% DA बढ़ोतरी होना तय है।
