बिजनेस

2000 Rupees Update: दो हजार रुपये के नोटों पर RBI ने दिया बड़ा अपडेट, अब भी कर सकते हैं ये काम

2000 Rupees Update: दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर किये हुए दो साल हो गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसको लेकर नया बड़ा अपडेट दिया है। अभी भी 6266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में है।

Image

2000 रुपये के नोटों पर आरबीआई का नया बयान

Photo : iStock

2000 Rupees Update : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2000 रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं। RBI के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 2000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। RBI ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी।

RBI ने शुक्रवार को बयान में कहा कि 30 अप्रैल 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में 2000 रुपये के कुल 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं। 19 मई 2023 की स्थिति के मुताबिक उस समय चलन में 2000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस प्रकार 19 मई 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 98.24 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गये हैं। 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्तूबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। चलन से हटाये गये 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।

RBI के निर्गम कार्यालय 9 अक्तूबर 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है। (इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article