बिजनेस

Real Estate: देश में तैयार हो रहे रियल एस्टेट के लिए 17 हॉटस्पॉट, अयोध्या, इंदौर, कोच्चि और नागपुर का नाम शामिल

Real Estate: कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 17 उभरते रियल एस्टेट हॉटस्पॉट पूरे देश में फैले हुए हैं। इनमें उत्तर में अमृतसर, अयोध्या, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी, पूर्व में पटना और पुरी, पश्चिम में द्वारका, नागपुर, शिरडी, सूरत और दक्षिण में कोयंबटूर, कोच्चि, तिरुपति, विशाखापत्तनम और इंदौर शामिल हैं।

Image

रियल एस्टेट के लिए 17 हॉटस्पॉट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रियल एस्टेट के लिए 17 हॉटस्पॉट
  • देश में हो रहे तैयार
  • अयोध्या, इंदौर, कोच्चि और नागपुर शामिल

Real Estate: जैसे-जैसे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भारत के शहर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अनुमान है कि 2050 तक, मौजूदा आठ मेगा-सिटी के अलावा, लगभग 100 भारतीय शहरों की आबादी दस लाख से अधिक होगी। इस शहरी विस्तार को गति देने के पीछे जो बड़े कारण हैं, उनमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटलाइजेशन, टूरिज्म और ऑफिस डायनामिक्स का बढ़ता दायरा शामिल है। इस बीच देश भर में 17 इमर्जिंग रियल एस्टेट हॉटस्पॉट भी बन रहे हैं। आगे जानिए कौन से शहर इन हॉटस्पॉट में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

ये हैं 17 शहर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 17 उभरते रियल एस्टेट हॉटस्पॉट पूरे देश में फैले हुए हैं। इनमें उत्तर में अमृतसर, अयोध्या, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी, पूर्व में पटना और पुरी, पश्चिम में द्वारका, नागपुर, शिरडी, सूरत और दक्षिण में कोयंबटूर, कोच्चि, तिरुपति, विशाखापत्तनम और इंदौर शामिल हैं।

चुने गए 100 शहर

अगले पांच से छह वर्षों के लिए इन शहरों के रियल एस्टेट आकर्षण और ग्रोथ क्षमता का आकलन करने के लिए, कोलियर्स इंडिया ने अपनी नई रिपोर्ट "Equitable Growth and Emerging Real Estate Hotspots" में 100 से अधिक उभरते शहरों का विश्लेषण किया है।

100 से अधिक शहरों के इस ग्रुप में से 30 शहरों के विकास केंद्र बनने की अधिक उम्मीद है। खासकर इनमें से 17 शहरों में ज्यादा पोटेंशियल है।

देश की इकोनॉमी में होगा योगदान

कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस, गोदाम, टूरिज्म, हाउसिंग जैसे डेवलपमेंट के साथ, इन शहरों में तेजी से विकास होने की उम्मीद है और ये भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article