23 दिनों में 14 लाख से ज्यादा बिके 5 किलो वाले सिलेंडर, लाखों घरों में पहुंची PNG

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महज 23 दिनों के भीतर 14 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले सिलेंडरों की बिक्री हुई है।

एलपीजी से जुड़ी चिंताओं के बीच एक बार फिर सरकार ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने जरूरत के अनुसार ही एलपीजी, पेट्रोल और डीजल खरीदने की अपील की है।

LPG cylinders

23 दिनों में 14 लाख से ज्यादा बिके 5 किलो वाले सिलेंडर

14 लाख से ज्यादा 5 किलो के सिलेंडर की बिक्री

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 3 अप्रैल से अब तक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा करीब 5,000 जागरूकता कैंप आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 57,800 सिलेंडरों की बिक्री हुई। सिर्फ एक दिन में 583 कैंप के जरिए 8,575 सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक कुल मिलाकर लगभग 14.6 लाख 5 किलो के सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

End of Feed