10 Rupee Coin: 10 रुपए का ये सिक्का असली या नकली? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन

10 Rupee Coin: अगर आपके पास 10 रुपये का सिक्का है और आपने कभी सुना है कि यह नकली है या नहीं चलेगा, तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। दरअसल, 10 रुपये के सिक्कों को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम रहता है। आइए जानते हैं इस सिक्के को लेकर RBI का क्या कहना है?

10 Rupee Coin: अगर आपके पास भी ये 10 रुपए का सिक्का है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 10 रुपए के सिक्कों को लेकर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है। आपने भी कई बार लोगों को कहते हुए सुना होगा कि ये सिक्का नकली है या सिक्का नहीं चलेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पहली बार साल 2005 में 10 रुपये का सिक्का लॉन्च किया था और इसे 2006 में जनता के लिए जारी किया गया। यह भारत का पहला “द्विधात्विक” सिक्का था, यानी यह दो तरह के मेटल को मिलकर बना है। इस सिक्के का मूल भाग तांबा-निकल से बना है, जबकि बाहरी घेरा एल्युमीनियम-कांसा से बना है।

10 Rupees Coin

असली सिक्के को लेकर कंफ्यूजन

हाल के वर्षों में बाजार में यह कहावत आम हो गई है, “साहब, यह सिक्का नहीं है, दूसरा दे दीजिए।” अलग-अलग डिजाइन देखकर कई लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा सिक्का असली है और कौन सा नकली। इस भ्रम की वजह से व्यापारी और आम जनता कभी-कभी इन सिक्कों को लेने से हिचकिचाते हैं।

End of Feed