बिजनेस

Budget 2024 10 Biggest Highlights: बजट के 10 बड़े ऐलान, जानें वंदेभारत-इनकम टैक्स-घर और नौकरी पर किया मिला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 1, 2024, 12:56 PM IST

Budget 2024 10 Biggest Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 सुना दिया है जिसमें कई अहम घोषणाएं की गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस बजट की 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें जो आपको जान लेना चाहिए।

Image

Budget 2024 की 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें जो आपको जान लेना चाहिए।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट 2023 की 10 मुख्य बातें
  • आपके मतलब का क्या है नया
  • इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं

10 Important Highlights Of Budget 2024: मोदी सरकार 2.0 का आज अंतिम बजट पेश किया गया है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत सारे सेक्टर्स को सौगात दी है। किसानों के लिए नई घोषणाएं हों या हर घर जल और हर घर बिजली, वित्त मंत्री ने इस बजट में कई अहम ऐलान किए हैं। इसके अलावा फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि भारत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का फोकस है। यहां हम आपको अंतरिम बजट 2024 की 10 मुख्य बातें बता रहे हैं जो आपको जान लेना चाहिए।

1. इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं - बजट 2024 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं मिलने की घोषणा की है। पुराने टैक्स स्लैब को ही इस साल बजट के लिए पेश किया गया है। यानी 7 लाख रुपये तक कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

2. 11.11 लाख करोड़ खर्च होंगे - वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक के सबसे बड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर का ऐलान किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी है कि कैपेक्स का ये आंकड़ा 11.11 लाख करोड़ रुपये है।

3. पराने टैक्स की देनदारी होगी माफ - बजट 2024 में घोषणा की गई है कि वित्त वर्ष 2010 तक 25,000 रुपये और उसके बाद के वर्षों के लिए 10,000 रुपये की टैक्स देनदारी माफ की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।

4. 517 नए रूट पर चलेंगी फ्लाइट्स - फाइनेंस मिनिस्ट ने कहा है कि छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 517 नए रूट पर फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन नए हवाई रास्तों से 1.3 करोड़ लोगों को फायदा होने वाला है।

5. लखपति दीदी - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। इस बार सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। इस सरकार के फोकस देश की महिलाओं पर है।

6. रेलवे को क्या-क्या मिला - रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर करने की बात के साथ निर्मला सीतारमण ने कहा, पीएम गति शक्ति योजना के तहत रेलवे के लिए 3 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत में 40,000 डिब्बे बदले जाएंगे।

7. मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग योजना - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम आवास योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए आने वाले साल में और घर बनाएगी। इसके अलावा किराये पर रहने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने एक स्कीम का ऐलान किया है।

8. किसानों के लिए नई योजना - बजट 2024 में वित्त मंत्री ने किसानों को नई तरह के फायदे पहुंचाने की बात की है। उन्होंने कहा है डेयरी किसानों की मदद के लिए सरकार योजना लाएगी। कृषि के लिए मॉडर्न स्टोरेज, सप्लाई चेन पर फोकस, सरसों और मूंगफली की खेती को सरकार बढ़ावा देगी।

9. एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री - वित्त मंत्री ने बजट 2024 में रूफटॉप सोलराइजेशन पर जोर देते हुए कहा कि इसकी मदद से 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकेगी।

10. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा - भारत सरकार पहले से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देती आ रही है और बजट 2024 में वित्त मंत्री ने दोबारा यही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ईवी और इनके चार्जिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की जगह बायोगैस को भी बढ़ावा मिलेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article