ऑटो न्यूज़

कल लॉन्च होगी नई जनरेशन JAWA 42 मोटरसाइकिल, जानें कितनी बदलेगी ये बाइक

New Generation Jawa 42: जावा 3 सितंबर को भारत में नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जो नई जनरेशन जावा 42 है। कंपनी ने हाल में इसका टीजर जारी किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इस मोटरसाइकिल का दमदार मॉडल होगा क्योंकि कुछ दिन पहले ही अपडेटेड बाइक लॉन्च हुई है।

Image

Teaser देखकर साफ होता है कि इसकी डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन जावा 42 मोटरसाइकिल
  • 3 सितंबर को लॉन्च होगी नई बाइक
  • दमदार इंजन के साथ होगी शोकेस!

New Generation Jawa 42: जावा येज्डी मोटरसाइकिल भारत में कल यानी 3 सितंबर को नई जावा 42 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई बाइक का टीजर जारी कर दिया है जो कंपनी की देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। नए टीजर वीडियो में जावा के नए मॉडल का एनिमेशन नजर आया है जिससे नई बाइक का अंदाजा होता है, इसके अलावा नए नाम की जानकारी भी सामने आ गई है। हमारा मानना है कि ये नई जनरेशन जावा 42 है और इसकी झलक देखकर साफ होता है कि इसकी डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बाइक को तकनीकी बदलावा भी दिए जा सकते हैं।

3 सितंबर को होगी लॉन्च

जावा ने दो हफ्ते पहले ही अपडेटेड जावा 42 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च की है, अब कंपनी 3 सितंबर को नई जनरेशन जावा 42 लॉन्च करेगी। हालांकि अब तक कंपनी ने इसकी अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है। जावा ने हाल में 1.73 लाख रुपये कीमत पर नई जावा 42 लॉन्च की है और इसे पहले से नए रंगों, नई कीमत और बड़ बदलावों के साथ पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने बाइक को तकनीकी बदलाव और नए पुर्जे और बदला हुआ एग्ज्हॉस्ट सिस्टम दिया है।

दमदार हो सकता है मॉडल

नए टीजर पर 03-09-2024 तारीख दी गई है जिससे ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि ये इस मोटरसाइकिल का दमदार मॉडल हो सकता है। ये नई स्टाइल और डिजाइन के अलावा 350 सीसी इंजन के साथ आ सकती है। फिलहाल इसके साथ 294 सीसी का इंजन जे-पैंथर वर्जन के साथ मिलता है। दूसरी तरफ जावा 350 के साथ 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 22.2 बीएचपी ताकत और 28.1 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। अब इसकी ज्यादा जानकारी 3 सितंबर को हम उपलब्ध कराएंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article