ऑटो न्यूज़

यामाहा ने लॉन्च किया फसिनो स्कूटर का नया वेरिएंट, मिलेंगे ये खास फीचर्स

भारत में स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में यामाहा ने अपने रेट्रो-मॉडर्न लुक वाले स्कूटर फसिनो का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को फसिनो S नाम दिया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 93,730 रुपये रखी गई है। आइये जानते हैं कि इस स्कूटर में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

यामाहा ने लॉन्च किया फसिनो स्कूटर का नया वेरिएंट, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Yamaha Fascino S: भारत में स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाता है। घर के छोटे-मोटे कामों से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए भी भारतीय लोग अब स्कूटर्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। यामाहा की बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपने रेट्रो-मॉडर्न लुक वाले स्कूटर फसिनो का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को फसिनो S नाम दिया है और इसे 93,730 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं कि फसिनो के नए वेरिएंट में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

यामाहा फसिनो S देगा जवाब

यामाहा फसिनो S में आपको आंसर मी नाम का एक फीचर भी दिया जाता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने फोन में यामाहा ऐप से अपना स्कूटर खोज सकते हैं। एक बार अच्तिवाते किये जाने पर आपके स्कूटर के इंडिकेटर और हॉर्न 2 सेकंड तक बजेंगे ताकि आप अपना स्कूटर खोज सकें। भारत में यह स्कूटर तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। मैट ब्लैक और मैट रेड स्कूटर्स की शुरुआती कीमत 93,730 रुपये है जबकि टॉप एंड वाले मैट ब्लू एडिशन की कीमत 97,540 रुपये रखी गई है।

इंजन और मुकाबला

भारत में यह स्कूटर होंडा एक्टिवा, TVS जुपिटर और सुजुकी एक्सेस जैसे स्कूटर्स का मुकाबला करता है। स्कूटर में 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 8 हॉर्सपावर की ताकत और 10nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर का वजन 99 किलोग्राम है और स्कूटर में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज भी मौजूद है। इसके अलावा फसिनो में डिस्क और ड्रम ब्रेक सिस्टम वाले वेरिएंट भी मौजूद हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article