ऑटो न्यूज़

यामाहा अपनी 70वीं एनिवर्सरी पर दे रहा शानदार डील, R15 सीरीज पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट

Yamaha Motor India ने यामाहा मोटर की 70वीं एनीवर्सरी के मौके पर R15 सीरीज को लेकर स्पेशल प्राइस की घोषणा की है। यह सीरीज कटिंग एज टेक्नोलॉजी और डेली राइड फ्रेंडली विशेषताओं के कारण युवाओं में यह बेहद लोकप्रिय है। तकनीकी रूप से एडवांस स्पोर्ट बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए खास हो सकता है।

Image

Yamaha R15 पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट (फोटो- Yamaha)

यामाहा मोटर की 70वीं एनीवर्सरी के मौके पर Yamaha Motor India ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट बाइक R15 सीरीज पर 5,000 रुपए के स्पेशल डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी की ओर से दिया जा रहा यह ऑफर 5 जनवरी 2026 से लागू हो गया है। कीमत की बात करें तो Yamaha R15 सीरीज की नई एक्स‑शोरूम कीमत 1,50,700 से शुरू होती है।

Yamaha R15 सीरीज के वेरिएंट और कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

Yamaha R15 S की कीमत 1,50,700 रुपए है।

Yamaha R15 V4 की कीमत 1,66,200 रुपए है।

Yamaha R15 M की कीमत 1,81,100 रुपए है।

सीरीज युवाओं में बेहद लोकप्रिय

Yamaha R15 सीरीज की बात करें तो इस सीरीज ने भारत में एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है। सीरीज के रेस-डेरिव्ड डिजाइन, कटिंग एज टेक्नोलॉजी और डेली राइड फ्रेंडली विशेषताओं के कारण युवाओं में यह बेहद लोकप्रिय है।

भारत में अब तक एक मिलियन से अधिक यूनिट्स का उत्पादन हो चुका है, जो Yamaha की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारतीय बाइकिंग संस्कृति के साथ गहरे संबंध को दर्शाता है।

R15 परफॉर्मेंस और राइड एक्सपीरियंस में बेहतरीन

इस बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो Yamaha की विशेष DiASil सिलेंडर टेक्नोलॉजी और प्रसिद्ध Deltabox फ्रेम के साथ मिलता है। इससे R15 न केवल परफॉर्मेंस में बेहतरीन है, बल्कि हैंडलिंग और राइडिंग एक्सपीरियंस में भी उच्च मानक स्थापित करती है।

R15 सीरीज में कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें Traction Control System, Assist & Slipper Clutch, Quick Shifter (कुछ वेरिएंट में), Upside-Down Front Forks और Linked-Type Monocross Suspension शामिल है।

इसके ट्रैक-इंस्पायर्ड डिजाइन और रेसिंग DNA के कारण Yamaha R15 आज भी भारत की सबसे अस्पिरेशनल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मोटरसाइकिलों में शुमार है।

यामाहा का यह 70वां एनिवर्सरी ऑफर उन सभी युवाओं और बाइक प्रेमियों के लिए खास मौका है, जो स्टाइलिश, पावरफुल और तकनीकी रूप से एडवांस स्पोर्ट बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article