मोबाइल बेचने वाली Xiaomi ने भारत में पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत इतनी

Xiaomi SU7 Showcased In India: मोबाइल और गैजेट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर ब्रांड शाओमी के भारत में 10 साल पूरे हो गए हैं। इसी खुशी में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 शोकेस की है। हालांकि हमारे मार्केट में इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार हुई शोकेस
  • भारत में शाओमी ने पूरे किए 10 साल
  • भारतीय मुद्रा में कार की कीमत 25 लाख

Xiaomi SU7 Showcased In India: चीन के टेक जायंट शाओमी के भारतीय मार्केट में 10 साल पूरे हो गए हैं, इसी खुशी में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 भारत में शोकेस की है। शाओमी स्मार्टफोन्स और गैजेट्स के लिए दुनियाभर में पॉपुलर है और इस ब्रांड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में शोकेस किया है। हालांकि हमारे मार्केट में इसे लॉन्च नहीं किया गया है। आने वाले समय में संभवत: इसकी बिक्री देश में शुरू हो सकती है, क्योंकि यहां बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। चीनी बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 30,000 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 25 लाख रुपये होती है।

Xiaomi SU7 EV Showcased In India

इसकी शुरुआती कीमत 30,000 डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में करीब 25 लाख रुपये होती है

लॉन्च होते ही सुपरहिट

शाओमी को चीन के मार्केट में लॉन्च हुए अब कुछ दिन बीत गए हैं और लाखों बुकिंग कंपनी ने एसयू7 के लिए हासिल कर ली हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की कुल मांग में बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है, वहीं बाकी के ज्यादातर ग्राहक पहले से मार्केट में उपलब्ध शाओमी पायलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कार का ऑटोनोमस ड्राइविंग फंक्शन है। डिमांड बढ़ने के साथ कंपनी इसकी डिलीवरी भी ग्राहकों को तेजी से दे रही है। इसके साथ फास्ट चार्जर मिला है जिसकी मदद से सिर्फ 15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है।

End of Feed