भारत में कौन-से कार रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं? जो आप सोच रहे वो नहीं

कई लोग कार का फीचर्स और मॉडल पसंद आने के बावजूद मन मुताबिक रंग न होने के वजह से उसे रिजेक्ट कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा किस कलर की गाड़ियां लोग सबसे ज्यादा खरीदते हैं? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते कि सबसे ज्यादा किस कलर की गाड़ियां बिकती हैं?

भारत में जब कोई परिवार नई कार खरीदने शोरूम जाता है, तो सबसे ज्यादा चर्चा इंजन या माइलेज के बाद उसके रंग पर होती है। कार का रंग सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होता, बल्कि यह खरीदार की पसंद, पर्सनालिटी को भी दर्शाता है। अक्सर देखा गया है कि लोग कार के फीचर्स और मॉडल को पसंद करने के बावजूद सिर्फ इसलिए हाथ पीछे खींच लेते हैं क्योंकि उनका मनपसंद रंग उपलब्ध नहीं होता। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि भारतीय सड़कों पर सफेद रंग की कारों का सैलाब क्यों नजर आता है? या भारत में सबसे ज्यादा किस कलर की गाड़ियां बिकती हैं आइए जानते हैं?

Cars 2026

सबसे ज्यादा किस कलर की गाड़ियां बिकती हैं?

बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो BASF कलर रिपोर्ट 2025 की रिपोर्ट से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। साल 2025 में भारत में जितनी भी कारें बिकीं, उनमें से लगभग 42.2% कारें सिर्फ सफेद रंग की थीं। इसका सीधा मतलब यह है कि हर दूसरी कार लगभग सफेद ही खरीदी जा रही है। सफेद के बाद लोगों की पसंद में दूसरा स्थान ब्लैक (काले) रंग का है, जिसकी हिस्सेदारी 15.50% रही, और तीसरा सबसे लोकप्रिय रंग ग्रे (धूसर) रहा, जिसे 13.30% लोगों ने चुना। दिलचस्प बात यह है कि कभी शान समझे जाने वाले सिल्वर, ब्लू और रेड जैसे रंग अब लोकप्रियता की दौड़ में काफी पीछे छूट गए हैं।

End of Feed