Tata Safari के लिए जेब में होने चाहिए इतने पैसे; जानिए सैलरी, डाउन पेमेंट और EMI का पूरा कैलकुलेशन

आज के समय में कई लोग कार ईएमआई (EMI) पर खरीदना पसंद करते हैं, ताकि बड़ी रकम एक साथ न खर्च करनी पड़े। लेकिन ईएमआई पर कार लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी मासिक आय और अन्य खर्च कितने होने चाहिए।

टाटा सफारी भारत में एसयूवी सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपए से शुरू होकर 24 लाख रुपए तक जाती है। यह कीमत मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है। अगर आप भी एक नई कार खरीदकर घर लाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि ईएमआई पर टाटा सफारी कार खरीदने के लिए आपकी मंथली सैलरी कितनी होना जरूरी है-

Tata Safari

कितनी सैलरी में घर आ सकती है टाटा सफारी (Photo: tata motors)

कितनी देनी होगी मंथली ईएमआई

मान लिजिए आप टाटा सफारी का Base Model (Smart) खरीदना चाहते हैं। आमतौर पर बैंक 80–85% तक लोन देते हैं। 20-15 % डाउन पेमेंट में जाता है। यानी आप मान सकते हैं कि आप 3.20 लाख-3.60 लाख रुपए की डाउन पेमेंट करने के बाद 12.80 लाख-13.40 लाख रुपए का ऑटो लोन लेंगे। बैंक या फाइनेंस कंपनियां 9–12% वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल की अवधि में कार लोन देती हैं। इस स्थिति में आपके लिए ईएमआई लगभग 33,000–35,000 प्रति माह हो सकती है।

End of Feed