ट्यूब वाले टायरों से क्यों बेहतर माने जाते हैं Tubeless Tyres, आपकी सेफ्टी का कैसे रखते हैं ख्याल

How Tubeless Tyres Work: ट्यूबलेस टायरों के अंदर कोई अलग ट्यूब नहीं होती। ये न सिर्फ गाड़ी को हल्का रखते हैं, बल्कि पंचर होने पर अचानक हवा न छोड़कर आपको दुर्घटनाओं से भी बचाते हैं।

How Tubeless Tyres Work: अगर आपने गौर किया होगा तो पाया होगा कि अब अधिकतर गाड़ियों में ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि पहले वाहनों में ट्यूब वाले टायर आम थे, लेकिन तकनीक के विकास के साथ ट्यूबलेस टायर ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। ये टायर सुरक्षित, टिकाऊ और मेंटेन करना भी अपेक्षाकृत आसान होते हैं। आइए जानते हैं ट्यूबलेस टायर क्या होते हैं, कैसे काम करते हैं और इनके क्या फायदे हैं।

Tubeless Tyres

क्या होते हैं Tubeless Tyres (Photo: iStock)

ट्यूबलेस टायर क्या होते हैं?

ट्यूबलेस टायर ऐसे टायर होते हैं जिनके अंदर अलग से ट्यूब नहीं होती। यानी हवा सीधे टायर के अंदर भरी जाती है। टायर का अंदरूनी हिस्सा एक खास एयरटाइट परत से बना होता है, जो हवा को बाहर निकलने से रोकती है। टायर और व्हील रिम के बीच इतना मजबूत सील बन जाता है कि हवा लंबे समय तक अंदर ही बनी रहती है।

End of Feed