बढ़ गया Tata Curvv SUV का वेटिंग पीरियड, जानें अब कितना करना होगा इंतजार

Tata Curvv Waiting Period Increased: नवंबर 2024 में इस एसयूवी की बुकिंग करने पर आपको करीब 1 महीने ज्यादा वेटिंग मिलने वाली है। कुछ पेट्रोल वेरिएंट के लिए आपको 3 महीने इंतजार करना होगा, वहीं डीजल वेरिएंट की वेटिंग 2 महीने हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व की वेटिंग में बढ़ोतरी
  • पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा
  • कर्व ईवी का इंतजार सबसे कम

Tata Curvv Waiting Period Increased: भारत में लॉन्च होते ही टाटा कर्व कूपे एसयूवी ग्राहकों को खूब भाने लगी है। यही वजह है कि इस कार का वेटिंग पीरियड अब बढ़ गया है। नवंबर 2024 में इस एसयूवी की बुकिंग करने पर आपको करीब 1 महीने ज्यादा वेटिंग मिलने वाली है। कुछ पेट्रोल वेरिएंट के लिए आपको 3 महीने इंतजार करना होगा, वहीं डीजल वेरिएंट की वेटिंग 2 महीने हो गई है। इसके बाद टाटा कर्व ईवी यानी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर आपको सबसे कम वेटिंग मिलेगी जो कुछ हफ्तों की होगी। कुल मिलाकर सबसे ज्यादा बिकने वाले पेट्रोल वेरिएंट के ग्राहकों को सबसे ज्यादा इंतजार करना होगा।

Tata Curvv SUV Waiting Period

नवंबर 2024 में इस एसयूवी की बुकिंग करने पर आपको करीब 1 महीने ज्यादा वेटिंग मिलने वाली है।

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने इस कार को 5—स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। ईंधन से चलने वाली टाटा कर्व को वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 29.50 अंक दिए गए हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 43.66 अंक मिले हैं। टाटा कर्व ईवी की बात करें तो बीएनसीएपी ने इसे वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 30.81 पॉइंट दिए हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इस कार को 49 में से 44.83 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर नई कर्व बच्चों और वयस्कों की सेफ्टी के लिए बहुत जोरदार एसयूवी है। बता दें कि भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की डिलीवरी शुरू हो चुकी है जो इस समय काफी डिमांड में है।

End of Feed