ऑटो न्यूज़

महंगी होने के बावजूद खूब बिक रही हैं वॉल्वो की कारें, इलेक्ट्रिक कार की डिमांड भी अच्छी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 20, 2023, 09:44 PM IST

Volvo Car India ने पहली तीन तिमाहियों में पिछले साल इसी समय के मुकाबले कारों की बिक्री में 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। इसी अवधि में 2022 की बिक्री का आंकड़ा 1,252 वाहन था जो इस साल 1,751 वाहन हो गया है।

Image

वॉल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा बिक्री वृद्धि में मुख्य रूप से एक्ससी60 का योगदान रहा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वॉल्वो कारों की बिक्री में इजाफा
  • 40 प्रतिशत बढ़ी वॉल्वो की सेल
  • अच्छा प्रदर्शन कर रही XC40

Volvo Car India Sales Growth: वॉल्वो कार इंडिया की इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 1,751 इकाई रही। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 1,252 गाड़ियों की खुदरा बिक्री की थी। वॉल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा, “बिक्री वृद्धि में मुख्य रूप से एक्ससी60 का योगदान रहा। इसकी कुल बिक्री में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।”

XC40 रिचार्ज की मांग

बयान के अनुसार, स्थानीय स्तर पर तैयार पूरी तरह इलेक्ट्रिक एक्ससी40 रीचार्ज को भी इस दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसकी 419 इकाई बिकीं यानी कुल बिक्री में इसका 24 प्रतिशत हिस्सा रहा। कंपनी ने कहा कि जनवरी से सितंबर तक कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहन खंड का अंश 27 प्रतिशत रहा।

प्रीमियक कारों का प्रदर्शन

वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, “यह आंकड़ा ग्राहकों का हम पर विश्वास और भारतीय बाजार में प्रीमियम, सतत वाहन उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।” वॉल्वो कार भारत में 2007 में आई थी। कंपनी अभी देशभर में 25 अधिकृत दुकानों से वाहनों की बिक्री करती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article