Volkswagen Taigun Discount: फोक्सवैगन की भारत में सबसे सुरक्षित एसयूवी टाइगुन पर जोरदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगस्त 2024 में कंपनी ने इस एसयूवी पर 2.30 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। टाइगुन कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ इस डिस्काउंट को मिला दें तो आपको जोरदार बचत के साथ ये एसयूवी मिल सकती है। फोक्सवैगन टाइगुन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 20 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि ग्राहकों को ये फायदा एसयूवी के सिर्फ 2023 मॉडल पर ही मिलने वाला है। 2024 मॉडल खरीदना चाहते हैं तो 1.20 लाख का डिस्काउंट मिलेगा।
2024 मॉडल खरीदना चाहते हैं तो 1.20 लाख का डिस्काउंट मिलेगा।
अप्रैल में आया टीजी वेरिएंट
फोक्सवैगन इंडिया ने अप्रैल 2024 में ही टाइगुन के टीजी प्लस स्पोर्ट और जीटी लाइन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। टाइगुन जीटी लाइन के साथ 1.0-लीटर इंजन दिया गया है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.08 लाख रुपये है। दूसरी तरफ टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटो ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.54 लाख रुपये है। फोक्सवैगन मुफ्त में 4 साल का सर्विस वेल्यू पैकेज भी दे रही है जो महंगे जीटी प्लस स्पोर्ट ट्रिक के साथ मुहैया कराया गया है।
नई फोक्सवैगन टाइगुन जीटी
कंपनी ने टाइगुन जीटी लाइन के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 115 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। टाइगुन के टॉप मॉडल क्रोम टापलाइन वाले तमाम फीचर्स जीटी लाइन में मिले हैं, लेकिन यहां कुछ कॉस्मैटिक बदलाव हैं जो इन्हें अलग करते हैं। यहां 17-इंच के कसीनो अलॉय व्हील्स, क्रोम की जगह अगली ग्रिल, हेडलाइट्स, रूफरेल्स, स्पॉइलर और बैज पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसके इंटीरियर में भी कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं।
टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट
फोक्सवैगन ने टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट के साथ दमदार 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी से लोडेड है। इसके टॉप मॉडल जीटी प्लस क्रोम के मुकाबले नई जीटी प्लस स्पोर्ट पर ब्लैक्ड आउट स्टाइलिंग दी गई है। इसे कुछ जगहों पर रेड एक्सेंट दिया गया है जिनमें अगली ग्रिल, अगले फेंडर, बूटलिड और ब्रेक कैलिपर्स शामिल हैं। कार के केबिन में भी ये लाल रंग देखने को मिलता है। फोक्सवैगन टाइगुन के ब्लैक वर्जन का मुकाबला स्कोडा कुशक मॉन्टी कार्लो, किआ सेल्टोस एक्स-लाइन और ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन से शुरू हो गया है।
