VInfast भारत में लाएगी कई इलेक्ट्रिक कारें, इसी साल लॉन्च होंगी इनमें से दो

Vinfast Foray In Indian Market: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने पर 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही विनफास्ट को उम्मीद है कि 2025 की दूसरी छमाही में यह संयंत्र बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद वह अपने उत्पादों को पेश करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विनफास्ट भारत में ला रही नई कारें
  • सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें बनाती है कंपनी
  • 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी शोकेस किए

Vinfast Foray In Indian Market: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता विनफास्ट ऑटो ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक दो इलेक्ट्रिक एसयूवी- वीएफ 7 और वीएफ 6 के साथ भारतीय बाजार में कदम रख देगी। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने पर 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर रही विनफास्ट को उम्मीद है कि 2025 की दूसरी छमाही में यह संयंत्र बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद वह अपने उत्पादों को पेश करेगी। विनफास्ट नई ईवी नीति के तहत प्रोत्साहन के लिए भारत में अपने निवेश पर विचार करने के लिए सरकार के साथ भी बातचीत कर रही है। वह भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को पश्चिम एशिया एवं अफ्रीकी बाजारों में निर्यात करना चाहती है।

Vinfast Upcoming Cars In India

2025 की दूसरी छमाही में Plant बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद Vinfast अपने उत्पाद पेश करेगी।

वीएफ 7 और वीएफ 6

विनफास्ट एशिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी फाम सान चाउ ने यहां एक बातचीत में कहा, “उम्मीद है कि तूतीकोरिन संयंत्र साल की पहली छमाही के अंत या दूसरी छमाही की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा, तब हम अपनी कारें पेश कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि विनफास्ट इस साल भारत में दो इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल लेकर आएगी जिनके नाम वीएफ 7 और वीएफ 6 होंगे।

End of Feed