Vinfast ने भारत में शोकेस किया अपना पूरा का पूरा लाइनअप, जानें इन गाड़ियों के बारे में

Vinfast Car Lineup In India: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 में कई शानदार कारें शोकेस की हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में विनफास्ट 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के एक मिनी हैचबैक और कई मिड और फुल साइज कारें लॉन्च की हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विनफास्ट ने भारत में पेश की कई कारें
  • ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया
  • सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है कंपनी

Vinfast Car Lineup In India: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने भारतीय मार्केट में अपना ग्लोबल लाइन अप पेश किया है। कंपनी ने दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 में कई शानदार कारें शोकेस की हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में विनफास्ट 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के एक मिनी हैचबैक और कई मिड और फुल साइज कारें लॉन्च की हैं। इनमें विनफास्ट वीएफ 6 और वीएफ 7 एसयूवी शामिल हैं। इस ऑटोमोटिव इवेंट में बिल्कुल नई गाड़ियां दिखाई दे रही हैं जिनमें वियतनाम का ये ब्रांड नई पेशकश लेकर आया है।

Vinfast EV Global Lineup Showcased In India

Auto Expo में बिल्कुल नई गाड़ियां दिखाई दे रही हैं जिनमें वियतनाम का ये ब्रांड नई पेशकश लेकर आया है

विनफास्ट वीएफ 3

इस ब्रांड के कार लाइनअप की ये सबसे छोटी कार है और अंदाजे के लिए बता दें कि नई वीएफ 3 साइज में एमजी कॉमेट से थोड़ी बड़ी है। इसके साथ 2 दरवाजे और 4 लोगों की बैठक व्यवस्था दी गई है। इसके साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 191 मिमी है।

End of Feed