Vinfast Car Lineup In India: वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने भारतीय मार्केट में अपना ग्लोबल लाइन अप पेश किया है। कंपनी ने दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 में कई शानदार कारें शोकेस की हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में विनफास्ट 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के एक मिनी हैचबैक और कई मिड और फुल साइज कारें लॉन्च की हैं। इनमें विनफास्ट वीएफ 6 और वीएफ 7 एसयूवी शामिल हैं। इस ऑटोमोटिव इवेंट में बिल्कुल नई गाड़ियां दिखाई दे रही हैं जिनमें वियतनाम का ये ब्रांड नई पेशकश लेकर आया है।
विनफास्ट वीएफ 3
इस ब्रांड के कार लाइनअप की ये सबसे छोटी कार है और अंदाजे के लिए बता दें कि नई वीएफ 3 साइज में एमजी कॉमेट से थोड़ी बड़ी है। इसके साथ 2 दरवाजे और 4 लोगों की बैठक व्यवस्था दी गई है। इसके साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 191 मिमी है।
फीचर्स और रेंज
केबिन में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ 550 लीटर का बूट स्पेस मिला है। विनफास्ट वीएफ 3 के साथ 18.64 किलोवाट-आवर बैटरी पैक दिया गया है। ये 210 किमी तक रेंज देता है और 36 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
विनफास्ट वीएफ ई34
ह्यून्दे क्रेटा के साइज की विनफास्ट वीएफ ई34 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी जा सकती है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा बीई 6, ह्यून्दे क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा से होने वाला है। इसके साथ कंपनी ने 41.9 किलोवाट आवर बैटरी पैक दिया गया है जो 150 एचपी ताकत और 242 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दावा है कि फुल चार्ज में ये कार 318.6 किमी तक रेंज देती है।
विनफास्ट वीएफ 8
विनफास्ट ने ऑटो एक्सपे 2025 में नई बड़े साइज की वीएफ 8 कूपे एसयूवी भी शोकेस की है। इसकी टक्कर देश में महिंद्रा एक्सयूवी700 और टाटा सफारी के 5-सीटर वेरिएंट से होने वाला है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 87.7 किलोवाट आर का बैटरी पैक दिया गया है जो 412 किमी तक रेंज इस कार को देता है। ई-एसयूवी के दो एडब्ल्यूडी वेरिएंट पेश किए हैं जिन्हें फ्रंट और रियर एक्सल में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लाया गया है। ये दमदार एसयूवी है जो 5.5 सेकंड में ही करीब 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।
विनफास्ट वीएफ 9
विनफास्ट के कार लाइनअप की भारत में ये सबसे बड़े साइज की तीन रो वाली एसयूवी है। इसका साइज ऑडी क्यू7 से भी बड़ा है जिसे दो वेरिएंट्स ईको और प्लस में लॉन्च किया गया है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 123 किलोवाट आवर बैटरी पैक से लैस है और इसकी रेंज 531 किमी तक मिलती है। इसके साथ 21 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं और केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट रो में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, वहीं दूसरी रो में मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा 13 स्पीकर्स और सब वूफर वाला म्यूजिक सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं।
